October 2026 Due Date List: GST, Income Tax, TDS, ROC की सभी Last Date – 21 अक्टूबर Tax Audit, नए TDS Form 138/140 (Compliance Calendar)
अक्टूबर 2026 इस साल का सबसे भारी compliance महीना है। एक तरफ Tax Audit Report की extended date 21 अक्टूबर है, दूसरी तरफ GST के monthly और quarterly return, TDS का Q2 return और company की ROC filing — सब इसी महीने में।
ऊपर से इस साल एक नई मुश्किल भी है: Income-tax Act 2025 लागू होने के बाद TDS के form के नंबर बदल गए हैं — 24Q अब Form 138 है और 26Q अब Form 140। इसलिए बहुत से लोग गलत form ढूँढ रहे हैं।
इस post में October 2026 की हर ज़रूरी last date आसान भाषा में, तारीख के हिसाब से दी गई है — business owner, salaried, accountant और CA students सबके काम की। इसे bookmark कर लें।
October 2026 Due Date Calendar – पूरी List (तारीख के हिसाब से)
| तारीख | काम (Compliance) | किसके लिए |
|---|---|---|
| 7 अक्टूबर | सितंबर 2026 में काटा/वसूला गया TDS/TCS जमा करना | सभी deductors / collectors |
| 7 अक्टूबर | Form 121 (पहले 15G/15H) और Form 127 की declarations upload | Deductors / sellers |
| 10 अक्टूबर | GSTR-7 (GST TDS) और GSTR-8 (GST TCS) | Govt. deductors, E-commerce operators |
| 11 अक्टूबर | GSTR-1 (सितंबर) – monthly filers | जो QRMP में नहीं हैं |
| 13 अक्टूबर | GSTR-1 quarterly (जुलाई–सितंबर) – QRMP | ₹5 करोड़ तक turnover वाले QRMP taxpayers |
| 13 अक्टूबर | GSTR-6 (ISD) और GSTR-5 (Non-resident) | Input Service Distributor, Non-resident |
| 14 अक्टूबर | ADT-1 (Auditor appointment) – अगर AGM 30 सितंबर को हुई | Companies |
| 15 अक्टूबर | PF और ESI का सितंबर का contribution | Employers |
| 15 अक्टूबर | Property/rent वाले TDS (अगस्त) का certificate जारी करना | Property buyers, tenants (deductors) |
| 18 अक्टूबर | CMP-08 (जुलाई–सितंबर) | Composition dealers |
| 20 अक्टूबर | GSTR-3B (सितंबर) – monthly | Monthly filers |
| 21 अक्टूबर | Tax Audit Report (AY 2026-27) – extended date | Tax audit वाले business / professionals |
| 22 अक्टूबर | GSTR-3B quarterly (QRMP) – Category-1 राज्य (MP, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, TN, तेलंगाना, AP आदि) | QRMP taxpayers |
| 24 अक्टूबर | GSTR-3B quarterly (QRMP) – Category-2 राज्य (UP, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, बंगाल आदि) | QRMP taxpayers |
| 28 अक्टूबर | GSTR-11 | UIN holders (embassies आदि) |
| 29/30 अक्टूबर | AOC-4 (Financial Statements) – AGM के 30 दिन में | Companies |
| 30 अक्टूबर | Form 141 (पहले 26QB/26QC/26QD) – सितंबर का challan-cum-statement | Property buyers, rent payers (₹50,000+/माह) आदि |
| 31 अक्टूबर | Q2 TDS/TCS Return – Form 138 (24Q), Form 140 (26Q), Form 144 (27Q), Form 143 (27EQ) | सभी deductors / collectors |
| 31 अक्टूबर | Form 3CEB (Transfer Pricing) और अन्य audit reports | International / specified transactions वाले |
नोट: AOC-4 और ADT-1 की तारीख AGM की तारीख पर निर्भर करती है। ऊपर की तारीख 30 सितंबर की AGM मानकर दी गई है।
Income Tax: 21 अक्टूबर और 21 नवंबर – दोनों याद रखें
CBDT ने AY 2026-27 के लिए Tax Audit Report की date 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी है। साथ ही audit वाले taxpayers की ITR की date 31 अक्टूबर से बढ़कर 21 नवंबर 2026 हो गई है।
- Audit report देर से दी तो penalty: turnover का 0.5% या ₹1.5 लाख, जो भी कम हो।
- Audit report आखिरी दिन के लिए न छोड़ें — portal पर last week में load बहुत रहता है।
- Partner वाली firm का audit हुआ है तो partners की ITR date भी 21 नवंबर है।
👉 पूरी checklist यहाँ पढ़ें: Tax Audit Due Date 2026 – Limit, Penalty और Checklist
TDS के नए Form नंबर – सबसे बड़ा Confusion
1 अप्रैल 2026 से Income-tax Rules 2026 लागू हैं, इसलिए FY 2026-27 के TDS return नए नंबर से भरने हैं:
| पुराना Form | नया Form | किस काम का |
|---|---|---|
| 24Q | Form 138 | Salary TDS return |
| 26Q | Form 140 | Non-salary TDS return (resident) |
| 27Q | Form 144 | Non-resident TDS return |
| 27EQ | Form 143 | TCS return |
| 26QB / 26QC / 26QD | Form 141 | Property, rent, contract payment TDS |
| 15G / 15H | Form 121 | TDS न कटे, इसके लिए declaration |
| Form 16 / 16A | Form 130 / 131 | TDS certificate |
ध्यान दें: TDS return देर से भरा तो ₹200 प्रति दिन late fee लगती है, और TDS देर से जमा किया तो 1.5% प्रति माह ब्याज। Q2 का return 31 अक्टूबर तक ज़रूर भरें।
GST: QRMP वाले ध्यान दें – अक्टूबर में Quarterly Return है
सितंबर quarter का आखिरी महीना है, इसलिए QRMP वाले taxpayers को अक्टूबर में PMT-06 नहीं, बल्कि पूरा quarterly GSTR-1 (13 अक्टूबर) और GSTR-3B (22 या 24 अक्टूबर) भरना है। IFF भी इस महीने नहीं भरना है।
- GSTR-3B देर से भरा: ₹50 प्रति दिन late fee (Nil return में ₹20 प्रति दिन) + tax पर 18% ब्याज।
- GSTR-1 पहले भरें, ताकि आपके buyer को समय पर ITC मिले।
- FY 2025-26 का बचा ITC लेने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है — यहाँ पढ़ें 7 ज़रूरी काम।
GST Council की 57वीं meeting 7 अक्टूबर को है — इसमें ITC, refund और registration के नियम बदल सकते हैं। Meeting में क्या बदलेगा – पूरी जानकारी।
📊 News: सितंबर 2026 में gross GST collection ₹2.03 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल से 14.7% ज़्यादा है। लगातार तीसरे महीने collection ₹2 लाख करोड़ से ऊपर रहा।
Company / ROC Filing – अक्टूबर में क्या करना है
जिन companies की AGM 30 सितंबर तक हो गई है, उनके लिए:
- ADT-1 – AGM के 15 दिन में (लगभग 14 अक्टूबर)
- AOC-4 – AGM के 30 दिन में (लगभग 29–30 अक्टूबर)
- MGT-7 / MGT-7A – AGM के 60 दिन में (लगभग 29 नवंबर)
देरी पर ₹100 प्रति दिन additional fee लगती है। ROC Filing की पूरी guide यहाँ।
5 गलतियाँ जो अक्टूबर में सबसे ज़्यादा होती हैं
- पुराना form नंबर ढूँढना – FY 2026-27 के लिए 24Q/26Q नहीं, Form 138/140 भरें।
- QRMP में PMT-06 भर देना – सितंबर quarter का आखिरी महीना है, इसमें GSTR-3B भरना है।
- Audit report और ITR की date मिला देना – Audit report 21 अक्टूबर, ITR 21 नवंबर।
- Rent वाला TDS भूल जाना – ₹50,000 से ज़्यादा monthly rent देने वाले individual को भी TDS काटकर Form 141 भरना है।
- आखिरी दिन का इंतज़ार – GST और Income Tax portal पर last date को slowdown आम बात है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. October 2026 में Tax Audit Report की last date क्या है?
AY 2026-27 के लिए Tax Audit Report की last date 21 अक्टूबर 2026 है (पहले 30 सितंबर थी)।
Q2. Audit वाले taxpayers की ITR last date क्या है?
21 नवंबर 2026 (पहले 31 अक्टूबर थी)।
Q3. Q2 (जुलाई–सितंबर) का TDS return कब तक भरना है?
31 अक्टूबर 2026 तक – Form 138 (salary), Form 140 (non-salary), Form 144 (non-resident) और Form 143 (TCS)।
Q4. Form 140 क्या है?
Form 140 पुराने Form 26Q की जगह आया नया form है, जिसमें salary के अलावा बाकी payments (contract, professional fees, rent, interest आदि) का TDS return भरा जाता है।
Q5. Madhya Pradesh में QRMP GSTR-3B की last date क्या है?
MP Category-1 राज्य में है, इसलिए जुलाई–सितंबर quarter का GSTR-3B 22 अक्टूबर 2026 तक भरना है।
Q6. सितंबर का TDS कब तक जमा करना है?
7 अक्टूबर 2026 तक।
लेखक: Satish Agrawal | Sources: CBDT press release, GST portal, MCA rules, PIB/GSTN data. यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है; अपने case के लिए अपने tax advisor से सलाह लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें