GST Registration Kaise Kare 2026 (Updated Nov)

GST Registration कैसे करें 2026 – Process, Documents, Rule 14A
🆕 Updated: November 2026 – GST Registration से जुड़े 3 नए नियम:
• Amazon / Flipkart Sellers: 1 नवंबर 2026 से Rule 14B में दूसरे राज्य में बिना Office GSTIN – पूरी Guide पढ़ें
• कबाड़ / Scrap कारोबारी: 1 नवंबर 2026 से RCM, 2% TDS और Registration ज़रूरी – क्या करें, यहाँ देखें
• ध्यान दें: 1 अप्रैल 2027 से Return नहीं भरा तो GST नंबर अपने आप Cancel हो सकता है – नया 30 दिन का नियम

लेखक: Satish Agrawal | GST, Income Tax और ITR Filing | Agrasen and Sons, Burhar (Shahdol, M.P.) | Last updated: 1 October 2026

सीधा जवाब: GST registration gst.gov.in पर Form GST REG-01 भरकर online होता है और इसकी कोई सरकारी fee नहीं है। Madhya Pradesh में सिर्फ़ goods बेचने वालों को सालाना turnover ₹40 लाख और services देने वालों को ₹20 लाख पार होने पर registration लेना ज़रूरी है। Inter-state goods बेचने वालों के लिए turnover कुछ भी हो, registration ज़रूरी है। PAN, Aadhaar, photo और दुकान/office के address proof से आवेदन होता है। सामान्यतः 7 working days में, और 1 November 2025 से लागू नए Rule 9A/14A वाले मामलों में 3 working days में GSTIN मिल सकता है।

हर महीने हमारे पास कोई न कोई व्यापारी यही सवाल लेकर आता है: “Supplier बोल रहा है GST number दो, वरना bill नहीं बनेगा” या “Amazon पर बेचना है, GST चाहिए क्या?” ज़्यादातर लोग या तो ज़रूरत से पहले registration ले लेते हैं और फिर हर महीने return के बोझ में फँसते हैं, या limit पार होने के बाद भी registration टालते रहते हैं और penalty का खतरा उठाते हैं।

इस guide में आप जानेंगे कि आपको GST registration लेना ज़रूरी है या नहीं, कौन-से documents तैयार रखें, portal पर step-by-step आवेदन कैसे करें, और query या rejection से कैसे बचें।

एक नज़र में: GST Registration 2026

बातजानकारी
आवेदन कहाँgst.gov.in → Services → Registration → New Registration
FormGST REG-01 (Part A और Part B)
सरकारी feeशून्य (Nil)
Turnover limit (MP)Goods: ₹40 लाख · Services: ₹20 लाख · Goods + services दोनों: ₹20 लाख
समयसामान्य: 7 working days · Rule 9A/14A: 3 working days · Physical verification हो तो 30 days तक
CertificateGST REG-06 (portal से download)
Registration के बाद पहला कामBank account details 30 दिन के अंदर या पहली GSTR-1/IFF से पहले (जो पहले हो) जोड़ें

GST Registration किसके लिए ज़रूरी है?

1. Turnover limit पार होने पर (Section 22)

आपका businessMadhya Pradesh और ज़्यादातर राज्यकुछ special category राज्य
सिर्फ़ goods की supply₹40 लाख₹20 लाख या ₹10 लाख (राज्य के हिसाब से)
सिर्फ़ services₹20 लाख₹10 लाख (Manipur, Mizoram, Nagaland, Tripura)
Goods + services दोनों₹20 लाख₹10 लाख / ₹20 लाख

ध्यान दें: ₹40 लाख की limit ice cream, pan masala, tobacco products और कुछ दूसरी notified goods पर लागू नहीं होती; इनके लिए ₹20 लाख की limit है। आपका राज्य किस category में है, यह अपने State GST department की वेबसाइट पर ज़रूर देख लें।

“Aggregate turnover” में क्या गिना जाता है?

एक PAN पर पूरे भारत की taxable, exempt, export और inter-state supplies का कुल जोड़। इसमें GST की राशि और reverse charge वाली खरीद शामिल नहीं होती। मतलब अगर आपके एक ही PAN पर दो दुकानें हैं, तो दोनों का turnover जोड़कर देखें।

2. Turnover कुछ भी हो, फिर भी registration ज़रूरी (Section 24)

  • दूसरे राज्य में goods बेचना (inter-state supply of goods)। Inter-state services देने वालों को limit तक छूट मिलती है।
  • Casual taxable person (जैसे दूसरे राज्य के मेले/exhibition में बेचना)
  • जिन्हें reverse charge में tax भरना है
  • E-commerce operator और कुछ मामलों में e-commerce से बेचने वाले (Online seller के नियम अलग-अलग notifications से बदले गए हैं; अपनी स्थिति के हिसाब से जाँच लें)
  • Input Service Distributor, TDS/TCS काटने वाले, non-resident taxable person

3. अपनी मर्ज़ी से registration (Voluntary)

Limit से कम turnover होने पर भी आप registration ले सकते हैं। यह तब फ़ायदेमंद है जब आपके ज़्यादातर ग्राहक GST registered businesses हों (उन्हें ITC चाहिए), या आपको खरीद पर लगे GST का ITC लेना हो। लेकिन registration के बाद हर महीने/तिमाही return भरना ज़रूरी है, चाहे बिक्री शून्य हो।

तीन उदाहरण, जो हम अक्सर देखते हैं

SituationRegistration ज़रूरी?क्यों
Burhar में किराना दुकान, सालाना बिक्री ₹32 लाख, सारी बिक्री MP के अंदरनहीं (अभी)Goods की ₹40 लाख limit से नीचे। ₹40 लाख के करीब पहुँचने पर तैयारी शुरू करें।
Shahdol में coaching/consultancy, सालाना fees ₹22 लाखहाँServices की ₹20 लाख limit पार।
छोटा manufacturer, बिक्री ₹12 लाख, पर Chhattisgarh के buyer को माल भेजता हैहाँInter-state supply of goods पर Section 24 के तहत अनिवार्य।

Registration के तीन रास्ते: Normal, Rule 9A और Rule 14A

1 November 2025 से CGST (Fourth Amendment) Rules, 2025 (Notification No. 18/2025–Central Tax, दिनांक 31 October 2025) लागू हुए, जिनसे दो तेज़ रास्ते जुड़े:

Normal (Rule 8–9)Rule 9ARule 14A (Simplified, optional)
किसके लिएसभीPortal के data analysis और risk parameters पर चुने गए आवेदनजिनका registered buyers (B2B) पर monthly output tax ₹2.5 लाख तक है (CGST+SGST/UTGST+IGST+cess मिलाकर)
समय7 working days (verification पर 30 दिन तक)3 working daysAadhaar authentication के 3 working days बाद
शर्तDocuments सही होंआप चुन नहीं सकते, system तय करता हैPrimary authorised signatory और कम से कम एक promoter/partner का Aadhaar authentication; एक राज्य में एक PAN पर Rule 14A से एक ही registration
बाद में——B2B tax ₹2.5 लाख/माह से ज़्यादा होने लगे तो Form REG-32 से इस option से बाहर निकलना होगा

Rule 14A किसके लिए सही है? छोटा retailer, service provider या trader जिसकी ज़्यादातर बिक्री आम ग्राहकों (B2C) को है। अगर आपके बड़े B2B buyers हैं और जल्दी ही monthly tax ₹2.5 लाख पार हो सकता है, तो normal registration बेहतर है। Withdrawal (REG-32) से पहले कम से कम एक tax period की return भरी होनी चाहिए और कोई return बाकी नहीं होनी चाहिए।

GST Registration के लिए Documents

Business typeज़रूरी documents
Proprietorshipमालिक का PAN, Aadhaar (mobile linked), photo; business place का address proof
Partnership firmFirm का PAN, partnership deed, सभी partners के PAN/Aadhaar/photo, authorised signatory का authorisation letter, address proof
Pvt Ltd / LLPCompany/LLP का PAN, Certificate of Incorporation, MOA/AOA या LLP agreement, directors/partners के PAN/Aadhaar/photo, board resolution, DSC (company/LLP के लिए DSC से ही sign होता है), address proof

Address proof: सबसे ज़्यादा queries यहीं आती हैं

Premisesक्या upload करें
अपनी propertyProperty tax receipt / नगर पालिका का document / बिजली बिल (हाल का)
किराए कीRent agreement + मालिक के नाम का बिजली बिल या property tax receipt
परिवार के सदस्य की property (बिना किराया)Consent letter / NOC (मालिक के sign) + मालिक का ID + बिजली बिल या property tax receipt

Practical tip: Upload किया गया बिजली बिल हाल का हो और उस पर लिखा पता वही हो जो आपने Part B में भरा है। पता अलग-अलग लिखा हो, जैसे “Ward 5” कहीं और “वार्ड नं. 05” कहीं, तो भी अक्सर query आ जाती है।

Online GST Registration: Step-by-Step Process

  1. Part A: gst.gov.in → Services → Registration → New Registration। “Taxpayer” चुनें, राज्य और ज़िला भरें, business का नाम (PAN के अनुसार), PAN, mobile और email डालें। दोनों पर OTP verify करें।
  2. TRN मिलेगा: Temporary Reference Number 15 दिन तक valid रहता है; इसी से login करके Part B भरें।
  3. Part B भरें: Business details, promoters/partners, authorised signatory, principal place of business (photo और address proof), goods/services के HSN/SAC codes, state-specific जानकारी।
  4. Aadhaar authentication: “Yes” चुनें। OTP के बाद कई मामलों में portal biometric verification के लिए GST Suvidha Kendra (GSK) का appointment देता है; वहाँ fingerprint/face से verification होता है।
  5. Verification और submit: Proprietorship/partnership EVC (OTP) से submit कर सकते हैं; company और LLP के लिए DSC ज़रूरी है।
  6. ARN: Submit होते ही Application Reference Number मिलता है। Services → Registration → Track Application Status में ARN से status देखें।
  7. Query (REG-03) आई तो: 7 working days के अंदर REG-04 में जवाब और सही document दें। जवाब न देने पर आवेदन reject (REG-05) हो सकता है।
  8. Approval: GSTIN और registration certificate REG-06 portal पर मिलता है; username/password email पर आता है।

Registration के बाद ये काम तुरंत करें

  • Bank account जोड़ें: Registration के 30 दिन के अंदर या पहली GSTR-1/IFF से पहले, जो भी पहले हो (Rule 10A)। ऐसा न करने पर registration suspend हो सकता है।
  • GSTIN दिखाएँ: Certificate दुकान/office में लगाएँ और name board पर GSTIN लिखें (Rule 18)।
  • Return schedule तय करें: Monthly या QRMP, या composition scheme चुनें। Nil बिक्री हो तब भी return भरनी है।
  • Invoice format: GSTIN, HSN/SAC, tax rate वाला सही tax invoice बनाना शुरू करें।

GSTIN का format समझें

GSTIN 15 अंकों का होता है। उदाहरण: 23ABCDE1234F1Z5

  • पहले 2 अंक: राज्य code (Madhya Pradesh = 23)
  • अगले 10: आपका PAN
  • 13वाँ: उसी PAN पर उस राज्य में registration number (1, 2, 3…)
  • 14वाँ: सामान्यतः “Z”
  • 15वाँ: check digit

इससे आप किसी supplier का GSTIN देखकर ही समझ सकते हैं कि वह किस राज्य का है और PAN किसका है। “Search Taxpayer” से उसकी status (Active/Cancelled) ज़रूर check करें।

Query या Rejection के आम कारण और समाधान

कारणसमाधान
Address proof पुराना/धुंधला या पता मेल नहीं खाताहाल का बिल, साफ़ scan; Part B में वही पता लिखें जो document में है
Rent agreement पर मालिक का sign नहीं या agreement expiredValid, signed agreement + मालिक का बिजली बिल
Business place की photo में board/premises नहीं दिख रहादुकान के बाहर की साफ़ photo, जहाँ से जगह पहचानी जा सके
गलत HSN/SAC या business activityजो सामान/सेवा असल में बेचते हैं, वही codes
Query का जवाब 7 working days में नहीं दियाEmail/SMS रोज़ देखें; जवाब REG-04 में समय पर दें
Aadhaar authentication / biometric appointment छूट गयाGSK appointment की तारीख पर ज़रूर जाएँ; Aadhaar में mobile linked रखें

Registration न लेने पर penalty

Limit पार होने के बाद भी registration न लेने पर पूरी अवधि का tax ब्याज सहित भरना पड़ सकता है, और Section 122 के तहत penalty लग सकती है: ₹10,000 या जितना tax बचाया गया, जो भी ज़्यादा हो। ऊपर से आप उस दौरान ग्राहकों से GST वसूल नहीं कर पाए होंगे, इसलिए tax अपनी जेब से जाता है। इसलिए turnover limit के करीब पहुँचते ही (लगभग 80–85% पर) तैयारी शुरू कर दें।

Latest Updates (1 October 2026 तक)

  • 1 Nov 2025: Rule 9A (system-based approval) और Rule 14A (simplified registration, 3 working days) लागू, Notification No. 18/2025–CT के ज़रिए।
  • Sept 2026: Delhi High Court ने fake registrations रोकने के लिए नए registration में biometric Aadhaar authentication अनिवार्य करने का निर्देश दिया। पूरी जानकारी: बिना Biometric Aadhaar अब नहीं मिलेगा GST नंबर। Portal पर इसका असल implementation GSTN की advisory से confirm करें।
  • 7 Oct 2026: 57th GST Council Meeting में registration से जुड़े बदलाव आए तो यह post update की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

GST registration की सरकारी fee कितनी है?

कोई fee नहीं। gst.gov.in पर आवेदन पूरी तरह मुफ़्त है। अगर कोई professional मदद लेते हैं तो उसकी service fee अलग होती है।

GST number कितने दिन में मिलता है?

Documents सही हों तो सामान्यतः 7 working days में। Rule 9A या 14A वाले मामलों में 3 working days में। Physical verification होने पर 30 दिन तक लग सकते हैं।

क्या बिना दुकान के, घर के पते पर GST registration मिल सकता है?

हाँ। घर अपना हो तो उसका बिजली बिल/property tax receipt, और परिवार के सदस्य का हो तो उनका consent letter और proof लगाएँ। Business उसी पते से चलना चाहिए।

₹40 लाख से कम turnover है, पर buyer GST number माँग रहा है। क्या करूँ?

Voluntary registration ले सकते हैं, लेकिन उसके बाद हर return भरनी होगी। अगर ज़्यादातर बिक्री B2C है, तो पहले हिसाब लगा लें कि registration से फ़ायदा ज़्यादा है या compliance का खर्च।

एक PAN पर कितने GST registration हो सकते हैं?

हर उस राज्य में अलग registration जहाँ से आप supply करते हैं। एक ही राज्य में अलग business verticals के लिए भी एक से ज़्यादा registration लिए जा सकते हैं। Rule 14A के तहत एक राज्य में एक ही registration मिलता है।

Composition scheme registration के समय ही चुन सकते हैं?

हाँ, आवेदन में ही option है। Goods वालों के लिए सामान्य limit ₹1.5 करोड़ (कुछ राज्यों में ₹75 लाख) और services वालों के लिए अलग scheme ₹50 लाख तक है। Composition में inter-state goods supply और ITC नहीं मिलता, इसलिए फ़ैसला सोचकर करें।

Application reject हो गई तो?

REG-05 order में कारण लिखा होता है। कमी ठीक करके नया आवेदन कर सकते हैं; कोई fee नहीं लगती।

Business बंद करना हो तो GST registration कैसे cancel करें?

Portal पर REG-16 से cancellation के लिए आवेदन होता है, और cancel होने के बाद final return (GSTR-10) भरनी होती है। इस पर अलग detailed guide जल्द आएगी।

Documents या process में confusion है?

Burhar–Shahdol और आसपास के व्यापारी GST registration, return filing या composition scheme के बारे में सवाल सीधे भेज सकते हैं: संपर्क करें · WhatsApp: 8770305094

Related Articles

Sources: CGST Act, 2017 (Sections 22, 24, 25, 122); CGST Rules, 2017 (Rules 8, 9, 9A, 10A, 14A, 18); Notification No. 10/2019–Central Tax; Notification No. 18/2025–Central Tax dated 31.10.2025; GST portal (gst.gov.in) user guide.

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। GST नियम और portal process बदलते रहते हैं; आवेदन से पहले gst.gov.in और cbic-gst.gov.in पर latest notification/advisory देखें या किसी tax professional से सलाह लें।

Official Source – सरकारी वेबसाइट
GST: GST Portal (gst.gov.in) | CBIC – GST Acts, Notifications, Circulars
Notification / Circular का मूल text ऊपर दी गई सरकारी वेबसाइट पर ज़रूर मिलाएँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ITC Claim Last Date FY 2025-26: 30 Nov 2026 – चूके तो ITC खत्म! (Section 16(4) + 7 Checklist)

Audit Last Date 2026: Tax Audit 21 Oct, GST Audit 31 Dec + Limit (AY 2026-27)