GSTR-9 & 9C (GST Audit) Due Date FY 2025-26: 31 Dec 2026, Late Fee और ITC का खतरा

GSTR-9 Due Date FY 2025-26: 31 Dec 2026, Late Fee और ITC का खतरा

GSTR-9 और GSTR-9C (FY 2025-26) का portal 8 अक्टूबर 2026 से खुल चुका है, और WhatsApp groups में एक ही message घूम रहा है – "जल्दी भर दो, last date का झंझट खत्म।" मैं आपको उल्टी सलाह दूँगा: reconciliation आज से शुरू कीजिए, लेकिन filing 30 नवंबर के बाद कीजिए। वजह कानून की एक छोटी सी लाइन है – "whichever is earlier" – जिसे नज़रअंदाज़ करने पर हज़ारों-लाखों का ITC हमेशा के लिए डूब सकता है। इस लेख में सिर्फ due date नहीं, बल्कि वो पूरा गणित है जो एक practitioner की नज़र से दिखता है: कौन भरेगा, कब भरना फायदेमंद है, कहाँ से notice आते हैं, और 31 दिसंबर असल में किस घड़ी की शुरुआत है।

एक नज़र में – GSTR-9 / 9C FY 2025-26
  • Due date: 31 दिसंबर 2026
  • Portal पर उपलब्ध: 8 अक्टूबर 2026 से (GSTN Advisory, 13 अक्टूबर 2026)
  • GSTR-9 अनिवार्य: Aggregate turnover ₹2 करोड़ से ज़्यादा
  • GSTR-9C अनिवार्य: Aggregate turnover ₹5 करोड़ से ज़्यादा (self-certified)
  • ITC / credit note / correction की cut-off: 30 नवंबर 2026 या GSTR-9 filing की तारीख – जो पहले हो
  • Revision: संभव नहीं – कमी DRC-03 से भरनी होगी
  • आखिरी कानूनी सीमा: 31 दिसंबर 2029 के बाद यह return file ही नहीं होगा (3 साल का time-bar)

1. GSTR-9 और GSTR-9C किसे भरना है? (Turnover Limit 2026)

FY 2024-25 से ₹2 करोड़ तक turnover वालों को annual return भरने से छूट है (Notification No. 15/2025-Central Tax)। FY 2025-26 के लिए भी यही नियम है:

Aggregate Turnover (FY 2025-26)GSTR-9GSTR-9C
₹2 करोड़ तकOptional (छूट)नहीं
₹2 करोड़ से ₹5 करोड़अनिवार्यनहीं
₹5 करोड़ से ज़्यादाअनिवार्यअनिवार्य (self-certified, CA certificate ज़रूरी नहीं)

इन्हें GSTR-9 नहीं भरना: Composition dealer (ये GSTR-4 भरते हैं), Input Service Distributor, TDS deductor / TCS collector, casual taxable person और non-resident taxable person।

सबसे आम गलती: "मेरा turnover तो ₹2 करोड़ से कम है"

Limit aggregate turnover पर लगती है, यानी एक PAN के पूरे भारत के सभी GSTIN मिलाकर – और इसमें taxable के साथ exempt, nil-rated, export और inter-state supply भी जुड़ती है (GST की रकम और RCM वाली खरीद नहीं जुड़ती)। दो उदाहरण देखिए:

  • उदाहरण 1: एक व्यापारी का MP वाला GSTIN ₹1.4 करोड़ और Chhattisgarh वाला GSTIN ₹0.8 करोड़ – कुल ₹2.2 करोड़। अब दोनों GSTIN पर GSTR-9 अनिवार्य है, भले ही अलग-अलग देखने पर दोनों ₹2 करोड़ से कम हों।
  • उदाहरण 2: Kirana / grain trader की taxable sale ₹1.2 करोड़ और unbranded अनाज (exempt) की sale ₹1 करोड़। Aggregate turnover = ₹2.2 करोड़ → GSTR-9 अनिवार्य।

2. सबसे बड़ा जाल: "30 नवंबर या GSTR-9 की तारीख – जो पहले हो"

CGST Act की चार धाराओं में एक जैसी भाषा है। FY 2025-26 से जुड़े ये चार काम 30 नवंबर 2026 तक या GSTR-9 file करने की तारीख तक – जो भी पहले आए – ही हो सकते हैं:

कामSectionआखिरी मौका
FY 2025-26 का pending ITC लेना16(4)30 नवंबर 2026 या GSTR-9 filing date – जो पहले
FY 2025-26 की supply पर credit note declare करना34(2)
GSTR-1 की गलती सुधारना37(3)
GSTR-3B की गलती सुधारना39(9)

मतलब साफ है: अगर आपने अक्टूबर में ही GSTR-9 भर दिया, तो FY 2025-26 के लिए ये चारों दरवाज़े उसी दिन बंद हो गए – 30 नवंबर तक का जो एक महीना मिलना था, वो आपने खुद छोड़ दिया।

Case Study (काल्पनिक, पर बहुत आम): शहडोल की "शर्मा हार्डवेयर" (turnover ₹3.1 करोड़) ने portal खुलते ही 28 अक्टूबर को GSTR-9 file कर दिया। 9 नवंबर को उनके एक supplier ने अपनी October की GSTR-1 में मार्च 2026 का ₹6 लाख का bill upload किया, जिस पर 18% GST यानी ₹1,08,000 था। यह bill 14 नवंबर को October की GSTR-2B में आ गया और सामान्य स्थिति में 20 नवंबर तक October की GSTR-3B में claim हो सकता था।

लेकिन GSTR-9 पहले भर चुके थे, इसलिए Section 16(4) की cut-off 28 अक्टूबर हो गई। नतीजा: ₹1.08 लाख का ITC हमेशा के लिए खत्म, जबकि गलती न supplier की थी, न कानून की – सिर्फ जल्दबाज़ी की।

QRMP (quarterly return) वालों के लिए ज़्यादा सावधानी: Jul–Sep 2026 quarter की GSTR-3B (22/24 अक्टूबर) व्यवहार में FY 2025-26 का ITC लेने का आखिरी मौका था, क्योंकि Oct–Dec quarter की GSTR-3B जनवरी 2027 में जाएगी – यानी 30 नवंबर के बाद। इसलिए quarterly filers अपना 2B vs books reconciliation तुरंत देख लें।

संतुलित बात: अगर आपके यहाँ कोई ITC pending नहीं है, कोई credit note या correction बाकी नहीं है और reconciliation पूरी तरह clean है – तो जल्दी भरने में नुकसान नहीं है। पर ज़्यादातर छोटे-मझोले कारोबार में ऐसा 100% clean case कम ही मिलता है।

3. मेरी सलाह: GSTR-9 FY 2025-26 का सही Calendar

तारीखक्या करें
अभी से 10 नवंबर तकBooks vs GSTR-1 vs GSTR-3B vs GSTR-2B – पूरा reconciliation। जिन suppliers के bill 2B में नहीं दिख रहे, उन्हें फ़ोन कीजिए।
11 नवंबरOctober की GSTR-1 – FY 2025-26 के credit notes और amendments डालने का आखिरी नियमित मौका। त्योहारों की भीड़ में यह तारीख न छूटे।
14 नवंबरOctober की GSTR-2B बनेगी – पिछले साल के bills आखिरी बार check करें।
20 नवंबरOctober की GSTR-3B – FY 2025-26 का pending ITC लेने और ज़्यादा लिया ITC reverse करने का व्यावहारिक आखिरी मौका।
30 नवंबरSection 16(4), 34, 37, 39 की कानूनी cut-off।
1 से 20 दिसंबरGSTR-9 (और ज़रूरत हो तो 9C) final करके file करें। कोई कमी हो तो पहले DRC-03 से भुगतान।
31 दिसंबरDue date। आखिरी हफ्ते में portal slow होने का खतरा हर साल रहता है – इस तारीख तक इंतज़ार न करें।

4. FY 2025-26 पिछले सालों से अलग क्यों है? 4 बातें जो ध्यान से देखनी होंगी

(1) एक ही साल में दो GST rate structure

22 सितंबर 2025 से GST 2.0 के नए rates लागू हुए। यानी FY 2025-26 में 1 अप्रैल – 21 सितंबर 2025 पुराने rates पर और 22 सितंबर 2025 – 31 मार्च 2026 नए rates पर supply हुई। Table 17 (HSN summary) में एक ही HSN दो अलग rates पर दिखेगा। अगर आपकी GSTR-1 की HSN details और GSTR-9 की Table 17 में rate-wise मिलान नहीं हुआ, तो यह department की analytics में सीधा mismatch बनकर दिखेगा।

(2) Table 6A1 – पिछले साल का ITC अलग दिखाना

FY 2024-25 का जो ITC आपने अप्रैल–नवंबर 2025 की GSTR-3B में लिया, वह FY 2025-26 के GSTR-9 में Table 6A1 में अलग दिखाना है – current year के ITC में मिलाना नहीं। यह गलती बहुत आम है और इससे current year का ITC फूला हुआ दिखता है, जो बाद में ITC mismatch notice का कारण बनता है।

(3) Table 8A अब GSTR-2B से आता है – और IMS का असर

Table 8A का auto-populated ITC GSTR-2B पर आधारित है। Invoice Management System (IMS) में जो invoices आपने reject किए या pending रखे, उनका असर 2B पर और इसलिए 8A पर पड़ता है। Table 8D अगर negative है, तो इसका मतलब है कि आपने 2B से ज़्यादा ITC लिया है – यह ASMT-10 scrutiny notice का सबसे बड़ा trigger है।

(4) Rule 37 और Rule 37A के reversal अलग-अलग

Supplier को 180 दिन में payment न करने पर (Rule 37) और supplier की GSTR-3B file न होने पर (Rule 37A) जो ITC reverse किया, उसे Table 7 में अलग-अलग rows में दिखाना है – सब कुछ एक "other reversal" में डाल देना अब नहीं चलता।

5. Reconciliation के 6 Checks – यहीं से Notice आते हैं

CheckRed Flagक्या करें
GSTR-1 vs GSTR-3B (Table 4 vs Table 9)Sale GSTR-1 में ज़्यादा, tax 3B में कमकमी DRC-03 से + 18% interest (Section 50)
Table 8A vs लिया गया ITC (Table 8D)8D negativeबिना 2B वाला ITC reverse करें या supplier proof तैयार रखें
पिछले साल का ITC (6A1) और Table 12/13पिछले साल का ITC current year में मिला दिया6A1 में अलग दिखाएँ, Table 12/13 cross-check करें
RCM (Table 4G और 6C/6D)RCM liability दिखाई, पर ITC नहीं – या उल्टाGTA, advocate fee, unregistered व्यक्ति से commercial rent आदि दोनों तरफ check करें
HSN (Table 17) vs GSTR-1HSN total या rate-wise data अलग22 सितंबर 2025 से पहले और बाद का data अलग-अलग मिलाएँ
Books / ITR turnover vs GST turnoverITR में turnover ज़्यादा, GST में कमअंतर का कारण लिखित रखें (advance, exempt income, stock transfer आदि)

Books और ITR turnover के मिलान पर विस्तार से यहाँ पढ़ें: GST Turnover और ITR Turnover में अंतर – Reconciliation Guide

6. Late Fee कितनी लगेगी? (9C वाला नया पेंच भी)

Aggregate TurnoverLate fee प्रति दिन (CGST + SGST)अधिकतम सीमा
₹5 करोड़ तक₹50State turnover का 0.04%
₹5 करोड़ से ₹20 करोड़₹100State turnover का 0.04%
₹20 करोड़ से ज़्यादा₹200State turnover का 0.50%

(Notification No. 07/2023-Central Tax के अनुसार)

9C का पेंच: CBIC के Circular No. 246/03/2025-GST के अनुसार, जहाँ GSTR-9C ज़रूरी है वहाँ GSTR-9 और 9C मिलकर ही annual return पूरा माना जाता है। अगर GSTR-9 समय पर भर दिया पर 9C बाद में भरा, तो late fee 9C भरने की तारीख तक लगेगी।

  • उदाहरण: ₹8 करोड़ turnover वाली firm ने GSTR-9 28 दिसंबर को भरा, लेकिन 9C 15 फरवरी 2027 को। Late fee = 1 जनवरी से 15 फरवरी = 46 दिन × ₹100 = ₹4,600 (अधिकतम सीमा 0.04% = ₹32,000 के अंदर)।

7. असली खेल: 31 दिसंबर सिर्फ filing की तारीख नहीं – Notice की घड़ी भी यहीं से चलती है

FY 2024-25 से GST demand के मामले नए Section 74A के तहत चलते हैं। इसमें show cause notice की समय-सीमा annual return की due date से 42 महीने है। यानी FY 2025-26 के लिए department 30 जून 2030 तक notice दे सकता है (और order के लिए उसके बाद 12 महीने, जिसे 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है)।

Section 74A में penalty: सामान्य (non-fraud) मामले में tax का 10% या ₹10,000 – जो ज़्यादा हो; fraud वाले मामले में tax के बराबर। Non-fraud मामले में notice के 60 दिन के अंदर tax + interest भर दिया तो penalty नहीं लगती।

गणित समझिए (अनुमानित): मान लीजिए reconciliation में ₹2 लाख tax की कमी मिली।
रास्ता A – अभी खुद DRC-03 से भरें: ₹2,00,000 + लगभग 1 साल का 18% interest ₹36,000 = लगभग ₹2.36 लाख
रास्ता B – 2029 में notice आने के बाद: ₹2,00,000 + लगभग 4 साल का interest ₹1,44,000 + penalty ₹20,000 = लगभग ₹3.64 लाख – ऊपर से जवाब, सुनवाई और तनाव अलग।
फर्क: लगभग ₹1.28 लाख। इसीलिए मैं GSTR-9 को "return" नहीं, साल का self-audit मानता हूँ।

8. आगे की तस्वीर: April 2027 से GSTR-1 और 3B बदलेंगे

57वीं GST Council (8 अक्टूबर 2026) ने GSTR-1, GSTR-1A, IFF और GSTR-3B के नए format को मंज़ूरी दी है। इनके draft 1 नवंबर 2026 से myGov portal पर सुझावों के लिए रखे जाएँगे (सुझाव 30 नवंबर तक), और नया system 1 अप्रैल 2027 से लागू होने की योजना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBIC अधिकारियों ने माना है कि बड़ी संख्या में notices सिर्फ GSTR-1 और GSTR-3B के mismatch से बनते हैं, और नए format का मकसद इसी को कम करना है।

मेरा आकलन: दिशा साफ है – आने वाले समय में GSTR-3B को हाथ से edit करने की गुंजाइश घटेगी और data GSTR-1 व 2B से ज़्यादा जुड़ा रहेगा। इसलिए पुराने सालों के mismatch अभी साफ कर लेना समझदारी है, क्योंकि आगे system खुद मिलान करेगा और अंतर तुरंत पकड़ में आएगा। 1 नवंबर से लागू होने वाले बाकी बदलाव यहाँ पढ़ें: 1 नवंबर 2026 से GST के नए नियम

9. ₹2 करोड़ से कम turnover है – GSTR-9 भरें या नहीं?

मेरी राय में आम तौर पर ज़रूरत नहीं। लेकिन दो बातें याद रखिए:

  1. Return से छूट मिली है, जाँच से नहीं। ASMT-10 scrutiny और Section 74A के notice ₹2 करोड़ से कम वालों पर भी उतने ही लागू हैं। इसलिए अपने स्तर पर books vs GSTR-1 vs 3B vs 2B का मिलान ज़रूर करें और कमी हो तो DRC-03 से भर दें।
  2. Optional GSTR-9 भरेंगे, तो भी 16(4) की cut-off लागू होगी। भरना ही है तो 30 नवंबर के बाद भरें।

10. GSTR-9 Online कैसे File करें – Step by Step

  1. gst.gov.in पर login → Services → Returns → Annual Return → FY 2025-26 चुनें। (Tile तभी दिखेगा जब साल की सभी GSTR-1 और GSTR-3B file हो चुकी हों।)
  2. Questionnaire में Nil return का सवाल – Nil तभी चुनें जब साल भर कोई supply, ITC, liability, credit/debit note न हो।
  3. System computed GSTR-9 (PDF) और Table 8A की Excel download करें और अपने reconciliation से मिलाएँ।
  4. Tables 4 से 18 भरें / सुधारें – खासकर 6A1, 7, 8, 12, 13 और 17।
  5. Compute Liabilities → late fee हो तो दिखेगी। अतिरिक्त tax GSTR-9 से नहीं, DRC-03 से भरा जाता है।
  6. Draft preview देखें → DSC या EVC से file करें।
  7. ₹5 करोड़ से ज़्यादा turnover है तो उसके बाद GSTR-9C file करें।

Tile न दिखे या कोई तकनीकी दिक्कत हो, तो GSTN Self-Service Helpdesk (selfservice.gstsystem.in) पर ticket डालें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. GSTR-9 FY 2025-26 की last date क्या है?
31 दिसंबर 2026। अभी तक कोई extension notify नहीं हुआ है।

Q2. क्या ₹2 करोड़ से कम turnover पर GSTR-9 भरना ज़रूरी है?
नहीं, FY 2025-26 के लिए ₹2 करोड़ तक aggregate turnover वालों के लिए यह optional है।

Q3. GSTR-9C किसे भरना है? क्या CA certificate चाहिए?
₹5 करोड़ से ज़्यादा aggregate turnover वालों को। यह self-certified reconciliation statement है – CA certification अनिवार्य नहीं है।

Q4. GSTR-9 जल्दी भरने से क्या नुकसान है?
Section 16(4), 34, 37 और 39 की cut-off "30 नवंबर या annual return की तारीख – जो पहले हो" है। जल्दी भरने पर FY 2025-26 का बचा ITC, credit note और corrections का मौका उसी दिन खत्म हो जाता है।

Q5. क्या GSTR-9 file करने के बाद revise कर सकते हैं?
नहीं। बाद में कमी मिले तो DRC-03 से tax + interest भरें।

Q6. Portal पर GSTR-9 का option नहीं दिख रहा, क्या करें?
पहले देखें कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की सभी GSTR-1 और GSTR-3B file हैं। फिर भी न दिखे तो GSTN helpdesk पर ticket डालें।

Q7. GSTR-9 की late fee कितनी है?
₹5 करोड़ तक turnover पर ₹50 प्रति दिन, ₹5–20 करोड़ पर ₹100 प्रति दिन और ₹20 करोड़ से ऊपर ₹200 प्रति दिन – तय अधिकतम सीमा के साथ।

Q8. GSTR-9 कितने साल बाद तक भरा जा सकता है?
Due date से 3 साल तक। FY 2025-26 का GSTR-9 31 दिसंबर 2029 के बाद file नहीं हो सकेगा।

निष्कर्ष – एक लाइन की सलाह

Portal खुला है, घबराइए नहीं। Reconciliation आज से, ITC की सफाई 20 नवंबर तक, और GSTR-9 की filing 1 से 20 दिसंबर के बीच। यही order आपका ITC भी बचाएगा, late fee भी, और 2030 तक चलने वाले notice के खतरे को भी सबसे कम करेगा।

यह भी पढ़ें:


लेखक: Satish Agrawal
GSTR-9 / 9C reconciliation या GST notice में मदद चाहिए? संपर्क करें: 7879782144 / 8770305094 | casatish78@gmail.com
रोज़ाना GST और Income Tax अपडेट के लिए इस blog को follow करें और YouTube पर CA Daily Digest channel देखें।

स्रोत: GSTN Advisory (13 अक्टूबर 2026); CGST Act की Section 16(4), 34, 37, 39, 44, 47, 74A; CBIC Circular No. 246/03/2025-GST; Notification No. 15/2025-CT और 07/2023-CT; 57वीं GST Council से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स (23 अक्टूबर 2026)।

Disclaimer: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। अपने केस से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य tax professional से सलाह ज़रूर लें। लेख में दिए गए उदाहरण और गणना समझाने के लिए हैं और अनुमानित हैं।

Official Source – सरकारी वेबसाइट
GST: GST Portal (gst.gov.in) | CBIC – GST Acts, Notifications, Circulars
Notification / Circular का मूल text ऊपर दी गई सरकारी वेबसाइट पर ज़रूर मिलाएँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ITC Claim Last Date FY 2025-26: 30 Nov 2026 – चूके तो ITC खत्म! (Section 16(4) + 7 Checklist)

Audit Last Date 2026: Tax Audit 21 Oct, GST Audit 31 Dec + Limit (AY 2026-27)

GST Registration Kaise Kare 2026 (Updated Nov)